May 21, 2026
IMG-20210822-WA0012

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 अगस्त 2021। इस मौसम में तापमान में बार-बार बदलाव आ रहा है जिससे बैक्टीरिया और वायरस तेजी से पनपते हैं। बारिश की बूंदें जितनी मनोरम लगती है उतनी हीं नुकसानदेह हो सकती है क्योंकि इस मौसम में पानी से होने वाली बीमारियों में इजाफा देखा गया है। मगर आप खान-पान को लेकर थोड़ी सावधानी बरतें तो मौसम का आनन्द उठाते हुए आप खुद को स्वस्थ भी रख सकते हैं। यह मौसम अपने साथ बहुत सारी बीमारियां लाता है इसलिए बरसात के मौसम में स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है। इस मौसम में गर्मी बरसात उमस के कारण पाचन क्रिया ठीक नहीं रहती है। इंफेक्शन, एलर्जी, सर्दी-जुकाम, डायरिया, फ्लू, वायरल जैसी पानी और हवा से होने वाली बीमारियां हमें घेरे रखती हैं। इस मौसम में जरूरी है कि हम साफ-सफाई और अपने आहार का विशेष ख्याल रखें। खाने की कुछ ऐसी चीजें हैं, जो बरसात के मौसम में लाभकारी होती हैं। अधिक ठंडा लेने के स्थान पर नॉर्मल पेय पदार्थ लेवें। नीम या अजवायन का पानी सेवन करें जिससे पेट की समस्याओं से बचाव हो सकें।