May 20, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 अगस्त 2021। गांव रिड़ी में आयोजित भागवत में आज कृष्ण जन्मोत्सव की कथा का श्रवण करने व उत्सव देखने बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं व पुरुष पहुंचे। कृष्ण जन्म पर भजन कीर्तन व जयकारों से पंडाल गूंज उठा और ग्रामीणों ने भक्ति रस में गोते लगाए। यहां कथावाचक पुनरासर के तुलसीराम पारीक ने ग्रामीणों को कृष्ण भक्ति की कथाएं सुनाते हुए नंद-यशोदा की भक्ति का वर्णन किया।

पारीक ने कहा कि भक्त के हृदय से पुकारने पर भगवान अवश्य सहायता की व्यवस्था करते है। कथा के आयोजक रामलाल नाथ पुत्र भुरनाथ जाखड़ ने बताया कि आयोजन 28 अगस्त तक होगा। जाखड़ ने भव्य आयोजन की व्यवस्था की है और बड़ी संख्या में आस पास के ग्रामीण भी कथा में शामिल हो रहें है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव रिड़ी में भव्य भागवत आयोजन में बड़ी संख्या में भाग ले रहें है ग्रामीण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कथा वाचक तुलसीराम पारीक ने आज कृष्ण जन्म कथा सुनाई तो श्रद्धालु झूम उठे।