May 19, 2026
IMG-20210818-WA0030

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 अगस्त 2021। श्रीडूंगरगढ़ में आज सुबह सुबह ही दुःखद खबर सड़क दुर्घटना में घायलों की आई है और आपणो गांव सेवा समिति ने तीनों घायलों को राजकीय अस्पताल पहुंचाया जिनमें 2 बाइक सवार को बीकानेर रेफर कर दिया गया है। समिति अध्यक्ष मनोज डागा ने बताया कि प्रातः 5.30 बजे सरदारशहर रोड पर पैदल घूमने गए युवा से धीरदेसर चोटियान के दो बाइक सवार युवक वेदप्रकाश व चोखाराम टकरा गए। तीनों युवक गिर गए व बाइक सवार दोनों युवक गम्भीर चोटिल हो गए। पैदल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है व बाइक सवार वेदप्रकाश को अधिक चोटें आई है व इसे चोखाराम सहित बीकानेर रेफर कर दिया गया है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। घायल वेदप्रकाश को अधिक चोटें आई है, बीकानेर रेफर किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। युवक चोखाराम भी बीकानेर रेफर।