May 20, 2026
BIKE

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 अगस्त 2021। चूरू जिले के सरदारशहर में एक दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई है, जहां पर राजकीय अस्पताल में भर्ती एक विवाहिता ने तीन जनों पर गैंगरेप का आरोप लगाया है। इसके साथ ही विवाहिता ने बिदासर निवासी अपने पति और सास पर भी सहयोग करने का आरोप लगाया है। हैरान करने वाली घटना में विवाहिता ने गैंगरेप का आरोप लगाया है और साथ ही इस घटना में पति और सांस पर भी रेप में सहयोग करने का आरोप लगाया गया है। इसके साथ ही पुलिस पर भी कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है। हालांकि अब एसपी कार्यालय से मिले परिवाद के आधार पर मामला दर्ज हो गया है। इसके साथ ही पुलिस ने जांच भी शुरू कर दी है। पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी एक वर्ष पूर्व हुई थी। शादी के बाद अधिक दहेज के लिए पति सहित ससुराल पक्ष के लोग तंग, परेशान व मारपीट करने लगे। इन सब से परेशान होकर वह 6 माह पूर्व अपने पीहर आ गई। आठ दिन पहले उसके पीहर पक्ष के लोगों ने पंच पंचायती कर ससुराल पक्ष के लोगों को समझाइश की। इसके बाद वह ससुराल चली गई ससुराल जाते ही पति व ससूराल पक्ष के लोग उसके साथ मारपीट करने लगे, खाना नहीं देना तथा कमरे में बन्द करना आम बात हो गई। 23 अगस्त रात्रि को 12 बजे वह अपने कमरे में सो रही थी।
इस दौरान पति के दो दोस्त आ गए तो पति ने चाय बनाने का बोला। वह चाय बनाकर लाई तो पति ने कटोरी लाने का बोला। वह कटोरी लेकर आई तो पति ने चाय पिने को बोला। चाय पीने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसने कहा चिकित्सक को दिखाओ तो पति व सास ने कहा कि गाड़ी में बैठों और बाहर एक कार खड़ी थी। उसमें पति के दो दोस्त बैठे थे और हम सब गाड़ी में बैठ गए। वह बेहोश थी तथा रास्ते में पति के दो दोस्त व गाड़ी चालक ने उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। उसके बाद सुबह करीब साढे 3 बजे उसकी बहन के घर के पास पटक कर चले गए। बहन ने उसे राजकीय अस्पताल में भर्ती करवाया। अस्पताल में तीन दिन हो गए वही 3 दिन बाद बिदासर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
पीड़िता की बहन ने अस्पताल में भर्ती करवाया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। 23 अगस्त की रात्रि को आरोपियों द्वारा चाय में नशीला पदार्थ डालकर पीड़िता को पिलाया गया उसके बाद हॉस्पिटल ले जाने के बहाने गाड़ी में बिठाकर उसके साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया। घटना के बाद आरोपियों ने पीड़िता को उसके पीहर सरदारशहर में पटक दिया और आरोपी वहां से चले गए। पीड़िता की बहन ने आपबीती सुनने के बाद पीड़िता को राजकीय अस्पताल में भर्ती करवाया जहां पर वो 3 दिनों से भर्ती है।
इस घटना को लेकर देर रात बिदासर पुलिस थाने में मामला दर्ज हुआ है।