






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 अगस्त 2021। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के रानी बाजार क्षेत्र में स्थित शनि मंदिर के पास स्थित पीपल की शाखा को यातायात में बाधा बताते हुए काटने पहुंचे प्रशासनिक दस्ते को करीब दो घंटे तक जनता का विरोध झेलने के बाद आखिर पीछे लौटना पड़ा। यहां पहले नगरपालिका एसआई, जमादार, सफाईकर्मी ही जेसीबी लेकर पहुंचे थे एवं लोगों के विरोध के बाद मौके पर पुलिस कांस्टेबल भी पहुंचे थे। लेकिन लोगों को विरोध बढ़ता देख मौके पर थानाधिकारी वेदपाल शिवराण अतिरिक्त पुलिस बल के साथ एवं नगरपालिका की और से अधिषाशी अधिकारी पहुंचे थे। दोनो अधिकारियों ने पीपल की शाखा काटने देने की समझाईश भी की लेकिन समय के साथ मौक पर भीड़ बढ़ती गई एवं आखिर कर लोगों के विरोध को देखते हुए प्रशासन को अपने कदम पीछे हटाने पडे और करीब दो घंटें की जद्दोजहद के बाद प्रशासन उल्टे पांव लौट गया। मौके पर मौजुद लोग पालिका एसआई से पीपल नहीं काटने की बात लिखित में देने की मांग कर रहे है। आप भी देखें मौके के फोटो।








