August 29, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 सितंबर 2021। कोरोना के बाद शिक्षा को पटरी पर लाने के प्रयास प्रारंभ हो गए है। अब 9वीं से 12वीं तक स्कूल खुलने के साथ राज्य में प्रतियोगी परीक्षाओं का दौर भी प्रारंभ हो रहा है। सितंबर में 8 एग्जाम होने के कारण शिक्षा विभाग को डीएलएड परीक्षाओं की तिथियों में बदलाव किया है। 2 से 13 तक होने वाली डीएलएड फर्स्ट ईयर के एग्जाम अब 21 सितंबर तक चलेंगे। बता देवें 8 सितंबर को पीटीईटी, नीट 12 सितंबर, 13 से 15 तक एसआई एग्जाम, 18 सितंबर को कृषि पर्यवेक्षक, 19 सितंबर आरपीवीटी, 22 सितंबर कॉलेज लेक्चरर, तथा 26 सितंबर को रीट का एग्जाम होगा।