May 20, 2026
BIKE

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 सितबंर 2021। उत्तरी राजस्थान प्रादेशिक माहेश्वरी सभा के पूर्व अध्यक्ष रहें दिवंगत सोहनलाल गट्टाणी की प्रथम पुण्यतिथि पर सभा के सदस्यों ने श्रद्धांजलि दी। गट्‌टाणी की स्मृति में सभा के पदाधिकारियों व सदस्यों ने पौधरोपण कर फल वितरण करने का सेवा कार्य किया। सभा के जिला उपाध्यक्ष रामचंद्र राठी, शहर अध्यक्ष श्रीभगवान चांडक, मंत्री नारायण कलानी, संगठन मंत्री मांगीलाल राठी, युवा संगठन के गयाप्रसाद लखोटिया सहित कार्यकारिणी सदस्यों ने श्रीडूंगरगढ़ महाविद्यालय में पौधरोपण किया। सभी यहां से राजकीय अस्पताल पहुंचे व मरीजों व उनके परिजनों को फल वितरण किए। इस दौरान अस्पताल के चिकित्सा प्रभारी डॉ. एस.के. बिहानी एवं रामाकांत शर्मा उपस्थित रहें व सभा पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।