






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गुरुवार शाम को बीकानेर से हिसार जाने वाली ट्रेन एक अधेड़ व्यक्ति की मौत का फरमान लेकर आई। गांव बिग्गा से 2 किलोमीटर श्रीडूंगरगढ़ की ओर इस ट्रेन के आगे कूद कर करीब 50-55 साल के व्यक्ति ने अपनी जिंदगी समाप्त कर ली। अभी तक मृतक की पहचान नही हुई है और सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची श्रीडूंगरगढ़ पुलिस शव को श्रीडूंगरगढ़ चिकित्सालय की मोर्चरी में शिफ्ट करवा रही है। खबर लिखे जाने तक शव पटरियों पर ही पड़ा था। घटना की जानकारी के बाद बिग्गा सरपंच जसवीर सारण मौके पर पहुंचे और अधिकारियों को घटना की सूचना दी।




