May 20, 2026
g

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 सितंबर 2021। श्रीडूंगरगढ़ कालूबास निवासी 99 वर्षीय हड़मान जोशी ने कोरोना के कठिन काल को देखने के बाद आज क्षेत्र के युवाओं को पर्यावरण की सुरक्षा के लिए जागरूक होने की अपील की है। जोशी ने आज एकादशी के दिन बड़, गुलमोहर, पीपल के पौधे लगाएं और भावविह्ल होकर कहा कि कोरोना ने दुनिया को दिखा दिया है कि पेड़ों का क्या महत्व है। जोशी ने कहा कि क्षेत्र के सभी नागरिक अपने जीवन में एक पौधा जरूर लगाएं व उसका पालन पोषण करें। जिससे आने वाली पीढ़ी को स्वच्छ वातावरण मिल सकें। उन्होंने कहा कि केवल फोटो खिंचवाने के लिए युवा व नेता पौधारोपण नहीं करें वे वास्तव में पर्यावरण सुरक्षा के लिए पौधारोपण कर अपना कर्तव्य निभाए। इस दौरान जोशी के साथ उनके पोते व पड़पोते रहें व इन्होंने अपने दादाजी द्वारा लगाएं गए पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया।