May 20, 2026
frh

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 सितंबर 2021। क्षेत्र के कई गांवो में आज सुबह से अब तक भारी बरसात हुई है। गलियां व कई घर जलमग्न हो गए है व गांव गुसाईंसर बड़ा में स्कूलों में छुट्टी की घोषणा कर दी गई है। गांव गुसाईंसर बड़ा, डेलवां, कल्याणसर पुराना, लोढेरा में भारी बरसात हुई है तथा गांव मोमासर, धोलिया, समंदसर, सांवतसर, लोढ़ेरा, झंझेऊ, गोपालसर,कोटासर, अमृतवासी, मणकरासर में जोरदार बरसात हुई है। गुसाईंसर बड़ा में पूरे गांव में पानी भर गया है और ग्रामीण प्रशासन से मदद की गुहार लगा रहें है। गांव में पंप सेट लगा कर पानी निकाला जा रहा है। गांव डेलवां में भारी बरसात ने आशियाना उजाड़ दिया व सुखराम पुत्र रामेश्वरलाल पारीक का मकान पानी भरने से गिर गया है। ग्रामीण उनकी मदद कर उनके सामान बाहर निकलवा रहें है। सरपंच ईमीचंद ने प्रशासन से पारीक की मदद करने के लिए पत्र देने की बात कही है। डेलवां गौशाला की दीवार भी गिर गई है और गांव में कई सड़कें बहाव के साथ बह गई है। कल्याणसर नया में बरसात के दौरान तार टूट कर गिरा जिससे एक गाय की मौत हो गई है। ग्रामीणों ने जर्जर तारों पर रोष भी प्रकट किया। किसान रामप्रताप गेट ने बताया आज की बरसात मूंगफली व मोठ के लिए अमृत बन कर ही बरसा है। चारों तरफ के गांवो में किसान वर्ग में प्रसन्नता की लहर है। कस्बे में बरसात ने मुख्य बाजार ही नहीं मोहल्लों की गलियों को भर दिया है। कस्बे की सड़कें पानी पानी हो गई है और पालिका द्वारा कोई इंतजाम नजर नहीं आ रहें है। नागरिकों में पालिका की कार्यशैली को लेकर नाराजगी है। यहां हॉस्पिटल रोड, गांधी पार्क, मुख्य बाजार से गुजरना दुभर हो गया है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बरजांगसर में हुई जोरदार बरसात।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लिखमीसर उत्तरादा में जमकर बरसे बादल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जलमग्न हुआ बापेऊ, जोरदार बरसात के बाद।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ बाजार पानी पानी हुआ, राहगीरों ने उठाई परेशानी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव मोमासर में जमकर बरसे बादल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव ऊपनी में हुई अच्छी बरसात।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव समंदसर में जोरदार बारिश हुई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव झंझेऊ व गोपालसर की रोही में जमकर बरसात आई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव राजेडू में भी जोरदार बरसात हुई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। समंदसर की आथुनी रोही में बरसे बादल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कल्याणसर नया में तार टूटने से करंट लगने से गयी गाय की जान। ग्रामीणों ने प्रकट किया रोष।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बरजांगसर में बरसात के बाद भरा पानी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गुसाईंसर बड़ा में जमकर बरसे बादल, भरा पानी, स्कूलों की शनिवार को कर दी गई छुट्टी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव डेलवां में भारी बरसात के बाद भरा पानी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। डेलवां में भारी बारिश से ब्राह्मण मोहल्ले में सुखराम पारीक का मकान ढह गया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। डेलवां में भारी बरसात कट गई सड़कें।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। डेलवां के घरों में घुस कर पानी ने किया नुकसान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। डेलवां में आज गांवों में ग्रामीण घरों से पानी निकाल रहें है।