May 21, 2026
news123

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 सितंबर 2021। क्षेत्र में करीब एक हफ्ते के जीरो वैक्सिनेशन के बाद 8 सितंबर बुधवार को बम्पर वैक्सिनेशन होगा। बता देवें बुधवार को पूरे जिले में टीकाकरण का रिकॉर्ड बनाया जाएगा व जिले में एक लाख लोगों को एक साथ वैक्सीन लगेगी। श्रीडूंगरगढ़ में भी वृहद वैक्सिनेशन आयोजित होगा। क्षेत्र में 15,600 डोज लगाए जाएंगे और चिकित्सा विभाग ने इसके लिए जोरशोर से तैयारियां प्रारंभ कर दी है। क्षेत्र में 66 स्थानों पर टीकाकरण शिविर का आयोजन होगा तथा 4 जगह कोवैक्सिन तथा 62 स्थानों पर कोविशील्ड के टीके लगाए जाएंगे। श्रीडूंगरगढ़ सीएचसी, पुंदलसर, शेरुणा, जोधासर में कोवैक्सीन के डोज लगेंगे। शेष सभी स्थानों पर कोविशील्ड के लगेंगे। श्रीडूंगरगढ़ में यूपीएचसी, सीएचसी सहित कालूबास वार्ड एक में राजकीय विद्यालय में टीकाकरण होगा। मोमासर, आड़सर, सत्तासर, लालासर, उदरासर, जालबसर, धीरदेसर पुरोहितान, लाखनसर, धीरदेसर चोटियान, सुरजनसर, तोलियासर, जेतासर, ठुकरियासर, लिखमादेसर, कुन्तासर, कितासर, बिग्गा, बिग्गाबास रामसरा, इंदपालसर सांखलान, सातलेरा, रिड़ी, धनेरू, बाना, धर्मास, कुनपालसर, नोसरिया, बरजांगसर, ऊपनी, कल्याण्सर नया, कल्याणसर पुराना, सोनियासर शिवदानसिंह, सोनियासर मिठिया,जाखासर पुराना, बापेऊ, सांवतसर, लिखमीसर उत्तरादा, लिखमीसर दीखणादा, राजेडू, दुलचासर, देराजसर, टेऊ, सूडसर, गोपालसर,लखासर, बेनीसर, भोजास, हेमासर, दुसारणा पंडरिकजी , दुसारणा पीपासरिया, सालासर,समंदसर, झंझेऊ, नारसीसर, पुनरासर, मनकरासर, गुसाईसर बड़ा, बिंझासर, लोढेरा, डेलवां, में टीकाकरण सम्पन्न होगा। सभी जगहों पर कुल प्रथम डोज 9360 लगाई जाएगी तथा दूसरी डोज 6240 है तथा कुल 15,600 में से 15  हजार काेविशील्ड के डोज लगेंगे तथा 600 कोवैक्सीन की डोज लगेगी। ब्लॉक सीएमएचओ डॉ. संतोष आर्य ने नागरिकों से अधिक से अधिक टीकाकरण में भाग लेने तथा इसका व्यापक प्रचार करने की बात कही है।

कोरोना सहित क्षेत्र की सभी अपडेटस के लिए जुडें रहें श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ।