May 20, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 सितंबर 2021। राजस्थान जाट महासभा के जिलाध्यक्ष नोपाराम जाट ने कार्यकारिणी में विस्तार करते हुए जिला सचिव पद पर श्रीडूंगरगढ़ सूडसर के रामदेव भादू पुत्र नत्थूनाथ भादू को नियुक्त किया है। महासभा के प्रदेश अध्यक्ष राजाराम मील की अनुशंसा पर रामदेव भादू को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए नोपाराम जाट ने शुभकामनाएं दी व संगठन की प्रगति के लिए प्रयास करने की बात कही। भादू ने भी पूरी निष्ठा से समाज के प्रति सेवाएं देने का विश्वास दिलाया। भादू की नियुक्ति पर उनके परिजनों व साथियों ने उन्हें शुभकामनाएं दी।