






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 सितंबर 2021। पूरे क्षेत्र में आज शिष्यों ने अपने गुरुजनों का परम्परागत रूप से सम्मान तो किया ही साथ ही आधुनिक ढंग से केक कटवा कर भी हैप्पी टीचर्स डे विश किया। सोशल मीडिया के माध्यम से भी अपने गुरुजनों के स्टेटस लगाए व शुभकामनाएं दी। विद्यार्थी अपने पुराने शिक्षकों से भी मिलने गए व राजकीय स्कूलों व निजी शिक्षण संस्थाओं में गुरुजनों के सम्मान के कार्यक्रम आयोजित हुए। संस्कार इनोवेटिव स्कूल में विद्यार्थियों ने संचालक मनोज गुसाईं व प्रधानाचार्य ललिता गुसाईं का सम्मान किया व केक कटवाया। यहां बच्चों ने सुंदर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। विद्यालय की ओर सुरेंद्र सिंह राठौड़, ओमप्रकाश राजपुरोहित, मनीष लोहिया, प्रभु सिंह, नीतू अड़ावलिया, नीतू सक्सेना, हेमंत सिंह, जफर, भगवान राठी का सम्मान किया गया।
ओम स्पोकन क्लासेस में मनाया शिक्षक दिवस।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ओम स्पोकन क्लासेस में विद्यार्थियों ने धूमधाम से शिक्षक दिवस मनाया। संचालक ओम सोनी ने कहा कि जगत में माता पिता और सच्चे गुरू सदैव अपने बच्चों को सफलता की ओर बढ़ते देखना चाहते है। बच्चे उनकी भावनाओं का सम्मान कर अपने पथ से भटके बिना लक्ष्य प्राप्ति के प्रयास करें। यहां विद्यार्थियों ने टीचर्स की मिमिक्री भी की तथा से सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी। विद्यार्थियों ने ओम सोनी, अंकिता जैन, मुनिराम सोनी का सम्मान किया गया।
राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं आर टी आई जागरूकता संगठन ने किया शिक्षकों का सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। संघठन द्वारा कस्बे के सम्मानित शिक्षक स्व. मांगीलाल शर्मा (मरणोपरांत), रमेशचंद सक्सेना, तथा सागरमल भाटी को अभिनन्दन पत्र देकर शॉल व माला पहनाई गई। इस दौरान जिलाध्यक्ष ललित सिंह ओढ़, जिलाउपाध्यक्ष विमल, जिलामंत्री कन्हैया लाल गोदारा, तहसील अध्यक्ष श्रवणसिंह शेखावत, शहर अध्यक्ष संतोष बिनायकिया, शहर महामंत्री अनमोल मोदी, बिमल शर्मा, सांवरमल सोनी, रमाकांत झंवर, लक्ष्मी सुथार, दीपिका सोनी एवं यशोदा सिद्ध सहित सदस्य उपस्थित रहें। शिक्षकों व उनके परिजनों ने संगठन के सदस्यों का आभार प्रकट किया।
सम्मानीय गुरुजनों को मान दिया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। संस्कार इनोवेटिव स्कूल में लॉयंस क्लब श्रीडूंगरगढ़ ग्रेटर द्वारा सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान किया गया। शिक्षक उदयभान सेरडिया, तोलाराम मारू, भगवान सैनी, किशनलाल राजपुरोहित, भींयाराम सुथार को शॉल उढ़ाया व स्मृति चिह्न भेंट किए। इस दौरान क्लब के सदस्य व स्कूल स्टॉफ मौजूद रहा।








