May 20, 2026
NEWS

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 सितंबर 2021। श्रीडूंगरगढ़ में आज बिजली विभाग के 8 फीडर बंद रहने से करीब आधा दर्जन गांवों की आपूर्ति प्रभावित होगी। गांव मोमासर जीएसएस से जुड़े सभी 8 फीडर बन्द रहेंगे और गांव मोमासर सहित सत्तासर, आडसर, लिखमादेसर, गुनाना, थामड़ा, भादासर में विद्युत कटौती होगी। विभाग के सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मेंटेनेंस कार्य के लिए इन गांवो में आपूर्ति सुबह 10 बजे से करीब 1 बजे तक बाधित रहेगी।