






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 सितंबर 2021। करीब एक हफ्ते से जीरो वैक्सिनेशन के बाद कल बुधवार को श्रीडूंगरगढ़ में 15 हजार टीके लगाने का रिकॉर्ड बनाने का प्रयास चिकित्सा विभाग द्वारा किया जाएगा। कल बम्पर वैक्सिनेशन होगा और बता देवें कल बीकानेर जिले में एक लाख टीके लगा कर टीकाकरण का रिकॉर्ड बनाया जाएगा। श्रीडूंगरगढ़ में भी वृहद वैक्सिनेशन आयोजित होगा जिसमें 15,600 डोज लगाए जाएंगे। चिकित्सा विभाग तैयारियां में जुटा है और ब्लॉक सीएमएचओ डॉ. संतोष आर्य ने सभी युवाओं से जागरूकता के साथ अपने परिवार में तथा पास पड़ौस में अपने मोहल्ले के बुजुर्गों व महिलाओं को टीकाकरण के लिए प्रेरित करने की अपील की है। क्षेत्र में 66 स्थानों पर टीकाकरण शिविर सुबह 9 बजे प्रारंभ होंगे। 4 जगह कोवैक्सिन तथा 62 स्थानों पर कोविशील्ड के टीके लगाए जाएंगे। श्रीडूंगरगढ़ सीएचसी, पुंदलसर, शेरुणा, जोधासर में कोवैक्सीन के डोज लगेंगे। शेष सभी स्थानों पर कोविशील्ड के लगेंगे। श्रीडूंगरगढ़ में यूपीएचसी, सीएचसी सहित कालूबास वार्ड एक के राजकीय विद्यालय में भी टीकाकरण किया जाएगा। गांव मोमासर, आड़सर, सत्तासर, लालासर, उदरासर, जालबसर, धीरदेसर पुरोहितान, लाखनसर, धीरदेसर चोटियान, सुरजनसर, तोलियासर, जेतासर, ठुकरियासर, लिखमादेसर, कुन्तासर, कितासर, बिग्गा, बिग्गाबास रामसरा, इंदपालसर सांखलान, सातलेरा, रिड़ी, धनेरू, बाना, धर्मास, कुनपालसर, नोसरिया, बरजांगसर, ऊपनी, कल्याण्सर नया, कल्याणसर पुराना, सोनियासर शिवदानसिंह, सोनियासर मिठिया,जाखासर पुराना, बापेऊ, सांवतसर, लिखमीसर उत्तरादा, लिखमीसर दीखणादा, राजेडू, दुलचासर, देराजसर, टेऊ, सूडसर, गोपालसर,लखासर, बेनीसर, भोजास, हेमासर, दुसारणा पंडरिकजी , दुसारणा पीपासरिया, सालासर,समंदसर, झंझेऊ, नारसीसर, पुनरासर, मनकरासर, गुसाईसर बड़ा, बिंझासर, लोढेरा, डेलवां, में टीकाकरण सम्पन्न होगा। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स भी सभी क्षेत्र वासियों से टीकाकरण को सफल बनाने का आह्वान करता है। क्षेत्र के युवा जिम्मेदारी उठाते हुए गांव ढाणी तक के नागरिकों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करें।
कोरोना सहित क्षेत्र की सभी प्रामाणिक व विश्वसनीय अपडेटस के सामाजिक, सांस्कृतिक, आपराधिक, खबरों से जुडें रहने के लिए जुड़ें श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ।



