May 21, 2026
NEWS

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 सितबंर 2021। गांव रिड़ी में ग्रामीणों द्वारा सामूहिक सहयोग से आयोजित श्रीवीर बिग्गाजी रात्रिकालीन कबड्डी प्रतियोगिता की तीसरी रात मंगलवार रात को 9 रोमांचक मुकाबले हुए। प्रतियोगिता में 64 टीमें भाग ले रही है एवं मंगलवार रात पहले राऊंड के छह एवं दूसरे राऊंड के तीन मैच हुए। पहले राऊंड में दुलचासर ने 0001 को, लो्डेरा ने महाकाल क्लब को, रिडी सिनीयर ने महेन्द्रगढ़ हरियाणा को, हिसार हरियाणा ने समदंसर को, गुंसाईसर ने कोडा क्लब को हरिराम बाबा क्लब ने ख्याणी बास को हराया। इसके बाद आयोजित दूसरे राऊंड के मैचों में बाना ने महाकाल क्लब को, हिसार हरियाणा ने पीलीबंगा हनुमानगढ़ को, रिडी जुनियर ने लोडेरां को हराया।प्रतियोगिता में रोमांच चरम पर है एवं देर रात तक दर्शकों की भारी भीड़ हर रेड़ एवं हर कैच पर खिलाडियों का जबरदस्त उत्साह बढ़ा रही है।

खेल सहित क्षेत्र की सभी प्रामाणिक व विश्वसनीय अपडेटस  के साथ राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, आपराधिक, खबरों से जुडें रहने के लिए जुड़ें श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव रिड़ी में चल रहा है रात्रिकालीन कब्ड्‌डी का रोमांच।