May 21, 2026
news123

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 सितम्बर 2021। प्रो कब्डडी के दौरान देश भर में जितना रोमांच होता है उससे कहीं ज्यादा इन दिनों श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के गांव रिड़ी में श्रीवीर बिग्गाजी कबड्डी प्रतियोगिता में रोमांच देखा जा रहा है। यहां रात को दुधिया रोशनी में पुरे दमखम से रेड़ डालते रेड़र, तकनीक के साथ कैच करने की कोशिशों में जुटे कैचर और इन सब के बीच अपने अपने पसंद के खिलाड़ी के पक्ष में जम कर होने वाली हुटिंग गांव में उच्च स्तरीय प्रतियोगिता का अहसास करवा रही है। बुधवार रात को यहां दस मैच आयोजित हुए। सैकेंड राऊंड के मैचों में दुलचासर ने आजाद क्लब को, पंवार क्लब ने पिचकराई ताल चूरू को, कुचौर अगुणी ने ठाकुरजी क्लब को, रिड़ी जूनियर ने बाना को, आर्मी बायज ने अंडर 14 को हराया। इसके बाद हुए तीसरे राऊंड के मैचों में पंवार क्लब ने दुलचासर को, रिड़ी सिनीयर ने कुचौर अगुणी को, हिसार हरियाणा ने पंवार क्लब को, रिड़ी सिनीयर ने बाडेला को एवं आर्मी बाय ने हरिराम बाबा क्लब को हराया। प्रतियोगिता के फाईनल मैच शुक्रवार रात्री को होगें एवं प्रतिदिन प्रतियोगिता के रोमांचक मैच देखने के लिए बड़ी संख्या में युवाओं की टोलियां रिड़ी पहुंच रही है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रोमांचक मैचों की हूटिंग करने बड़ी संख्या में लोग जुटे रहते हैं ग्राउंड पर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मैच जीतने के बाद उत्साह मनाते खिलाड़ी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हर खिलाड़ी लगा रहा है अपना पूरा दमखम।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रिड़ी में हो रही कब्बडी में रोमांच चरम पर।