May 20, 2026
news123

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 सितंबर 2021। श्रीडूंगरगढ़ में आज गुरूवार चिकित्सा जगत से शुभ समाचार लेकर आया है। ब्लॉक सीएमएचओ डॉ. संतोष आर्य की अगुवाई में दो लाख टीके लगाने का बड़ा लक्ष्य हासिल करने के साथ ही क्षेत्र में 33 प्रतिशत को दोनों टीके की सुरक्षा में आ गए है तथा 70 प्रतिशत को एक डोज लग गया है। नागरिक इसकी खुशी मना ही रहें है कि चिकित्सा विभाग द्वारा क्षेत्र में कोरोना महामारी के प्रति सुरक्षा चक्र को मजबूत किया जा रहा है। वहीं एक और शुभ समाचार आया है कि राजकीय अस्पताल में अब क्षेत्र के नागरिकों को हड्डी रोग विशेषज्ञ की सेवाओं का लाभ मिल सकेगा। राज्य भर में 9 विभिन्न चिकित्सा अधिकारियों को विभिन्न स्थानों पर पदस्थापन किया गया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र श्रीडूंगरगढ़ में अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. अश्विनी जांगीड़ को यहां रिक्त पड़े पद पर भेजा गया है।