May 20, 2026
chor

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 सितम्बर 2021। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में इन दिनों चोर अपनी चोरी का धमाल खुलेआम कर रहे हैं और क्षेत्रवासी अपना माल-सामान सुरक्षित महसूस नही कर पा रहे। कस्बे में लगातार हो रही बाजारों से ताले तोड़ कर दुकान में चोरी, भीड़भाड़ वाली जगहों से सरेआम बाइक चोरी, दुकानों में से दिनदहाड़े सामान की चोरी के क्रम में गुरुवार रात कालुबास में घनी आबादी में घर के बाहर खड़ी जीप गाड़ी को अज्ञात चोरों ने चुरा लिया। कालुबास में पारासर मंदिर के पास कन्हैया लाल जोशी के घर के बाहर खड़ी उनकी जीप को रात को करीब 3 बजे अज्ञात चोर ले गए। जाग होने पर 3.15 बजे ही पुलिस को सूचना कर दी गयी और पुलिस ने अपने स्तर पर चोरों की तलाश करने का प्रयास भी किया। लेकिन ख़बर लिखे जाने तक पुलिस के हाथ खाली ही थे। जीप के समंदसर गांव तक जाने की सूचना मिली है लेकिन उसके आगे कोई जानकारी नही मिल पाई है। टाइम्स के पाठकों को भी अगर इस सबन्ध में कोई जानकारी मिले तो वो पुलिस या टाइम्स के एडमिन नम्बर 9414917401 पर सूचना दे सकता है। क्षेत्र में आये दिन हो रही चोरियों से क्षेत्रवासी खासे आक्रोशित है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गुरुवार रात को चोरी हुई जीप की पुरानी फ़ोटो जिसमे घर के बच्चे जीप के साथ सेल्फी ले रहे हैं।