






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 सितबंर 2021। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से बड़ी संख्या में प्रवासी नागरिक कोलकाता व कोलकाता के आस पास के क्षेत्रों में रहते है उन सभी के लिए आज खुशखबरी आई है। वे अब शीघ्र ही बीकानेर से सीधे फ्लाइट का सफर कर सकेंगे। बता देवें वर्तमान में ये प्रवासी जयपुर तक फ्लाइट लेकर या रेलमार्ग से आना जान करते है जिससे समय अधिक खर्च होता है सीधी फ्लाइट से उन्हें बीकानेर तक आने के बाद सड़क मार्ग से श्रीडूंगरगढ़ आने जाने में समय बच सकेगा। बीकानेर से इसी माह अंतिम सप्ताह में ये सपना साकार हो सकता है। इस संबंध में केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को भारतीय विमान प्राधिकरण और संबंधित कम्पनी स्टार एयरलाइन से इस संबंध में शुभ संदेश दिए है। गुरूवार को ही केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने भारतीय विमान प्राधिकरण के अधिकारियों और स्टार एयरलांइस के अधिकारियों के बीच ये सहमति बन गई है। बीकानेर से सैद्धांतिक स्वीकृति के बारे में कागजी कार्रवाई में ही कुछ समय लगना है। मेघवाल ने मिडिया को बताया कि सब कुछ ठीक रहा तो इसी माह बीकानेर के अंतिम सप्ताह से कोलकाता के लिए सीधी फ्लाइट शुरू कर दी जाएगी। फिलहाल बीकानेर से दिल्ली के लिए सीधी उड़ान है। इससे बीकानेर जिले सहित श्रीडूंगरगढ़ के प्रवासी नागरिकों को लाभ मिल सकेगा व व्यापारिक संगठनों के लिए भी कारोबार के रास्ते खुलने की उम्मीदें जगी है।




