May 20, 2026
news-_new

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 सितबंर 2021। श्रीडूंगरगढ़ के गांव बिग्गा में बिजली विभाग के खिलाफ ग्रामीण धरने पर बैठे है और ये ग्रामीण हाईटेंशन लाइन को घरों के ऊपर से निकालने का विरोध कर रहें है। धरना स्थल पर बैठे लोग लाइन को गांव के बाहर से निकालने की मांग कर रहें है। पंचायत समिति सदस्य ओमप्रकाश सारण की अगुवाई में धरने पर बैठे है सारण ने बताया कि करीब 15 से 20 घरों के ऊपर से हाईटेंशन बिजली लाइन निकाली जा रही है जो किसी गंभीर हादसे का कारण बन सकती है। सारण ने बताया कि विभाग द्वारा 33 केवी लाईन का डायवर्जन किया जा रहा है जो कतई घरों के ऊपर से नहीं ले जाने दिया जाएगी। सारण ने विभाग के उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत करवाते हुए समाधान की मांग करते हुए ये लाइन गांव के बाहर से ले जाने की बात कही है। धरनार्थियों ने टाइम्स को बताया कि विभाग द्वारा इस लाइन को बाहर से नहीं करने तक धरना जारी रखने की बात कही है। धरने पर बैठे बनवारी मेघवाल, भागुराम मेघवाल, बाबूलाल बाबरी, जगदीश मेघवाल, लीलाधर, चेतन, सुरेश, दयानन्द, हड़मान स्टेशन, कुम्भराम, राजेन्द्र, राजेश, किशनाराम, दुर्गाराम, उमेद सिंह, लिच्छमनराम, गोपाल बावरी, विकास, योगेश, सुरेंद्र, रामनिवास सारण, सुरेन्द्र सारण, नरेंद्र सारण, चेन प्रकाश, जितेंद्र, नन्दलाल, रेवंतराम ने कहा कि विभाग को बार बार अवगत करवाने के बावजुद ध्यान नहीं देते हुए विभाग की ठेका कंपनी ने कार्य प्रारम्भ कर दिया है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बिग्गा में ग्रामीण हाईटेंशन लाइन को गांव से बाहर करने की मांग को लेकर बैठे है धरने पर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ग्रामीणों का आरोप है कि हाईटेंशन लाइन घरों के ऊपर से निकाली जा रही है।