






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 सितबंर 2021। श्रीडूंगरगढ़ में देहात जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत आज सांवतसर पहुंचे और बापेऊ मंडल की बैठक ली। क्षेत्र में मंडल मंडल सारस्वत बूथ मजबूत करने का प्रण कार्यकर्ताओं से करवा रहें है। सारस्वत ने बूथ अध्यक्ष को मजबूत कड़ी बताते हुए बूथ समितियों का गठन करने की बात कही। मण्डल प्रवासी अमित पंचारिया ने मण्डल कार्यसमिति, शक्ति केन्द्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष सूची का सत्यापन किया। जिलाउपाध्यक्ष व पूर्व देहात मण्डल अध्यक्ष बजरंगलाल सारस्वत ने पार्टी की रीति-नीति के बारें में बताया। मण्डल अध्यक्ष गिरधारीलाल गोदारा ने सत्यापन हेतु मण्डल का ब्यौरा प्रस्तुत किया। मीटिंग की अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता धुकलराम बिशनोई ने सभी का आभार प्रकट किया। इस दौरान बैठक में जिला मंत्री अरविंद चारण, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष भवानी प्रकाश तावणीयां, ओबीसी मोर्चा जिलामंत्री रामनिवास बिशनोई, बापेऊ मण्डल महामंत्री शुभकरण बिशनोई, मूलचंद मेघवाल, उपाध्यक्ष गोपाल गरुआ, पूर्व सरपंच श्रवण शर्मा राजेडू, रणजीत मेघवाल, किशोरदास स्वामी बरजांगसार, रामरतन बिशनोई, पूर्व प.स.सदस्य बंशीलाल बिशनोई, भंवरसिंह कुचोर आथुनी, बाबूलाल सियाग, अर्जुनराम काकड़, मूलचंद जोशी-कुचोर अगुणी, देवकिशन सिंधु, सागसिंह, पप्पू सिंह सोवा, आनन्द पाल मोरखाना, जितेन्द्र सिंह गजरूपदेसर, शिव स्वामी बेरासर आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहें। जिलाध्यक्ष ताराचन्द सारस्वत सहित कार्यकर्ताओं ने शहीद निहालचंद धारणिया के स्मारक पर पुष्पांजलि भी अर्पित की ।




