






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 सितंबर 2021। श्रीडूंगरगढ़ में किसान नेता पूनमचंद नैण के जन्मोत्सव पर युवाओं ने 151 यूनिट रक्तदान कर नैण को शुभकामनाएं दी तो नैण ने कहा आभार श्रीडूंगरगढ़। पीबीएम की टीम ने नागरिक विकास परिषद भवन में रक्त संग्रहण करते हुए बताया कि श्रीडूंगरगढ़ उपखंड रक्तदान में सबसे अग्रणी है। आज भी शिविर में 200 युवाओं ने पंजीकरण करवाया परन्तु निर्धारित समय में 151 युवा रक्तदान कर पाए। शिविर का उद्घाटन करते हुए मुख्य अतिथि के रूप ब्लॉक सीएमएचओ डॉ. संतोष आर्य ने युवाओं से कहा कि रक्तदान करके वे सामाजिक सेवा में अपना महत्वपूर्ण योगदान देते है। विशिष्ट अतिथि कुम्हार महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश प्रजापत ने कहा कि किसान नेता के जन्मोत्सव पर रक्तदान शिविर का आयोजन एक सकारात्मक पहल है जिससे युवाओं के लिए प्रेरणीय साबित होगा। शिविर में एनवीपी अध्यक्ष श्रवण कुमार सिंधी, एनवीपी उपमंत्री एडवोकेट रणवीरसिंह खींची, मूलचन्द स्वामी, सुरेन्द्र महावर, प्यारेलाल रामकिशन गावडियाँ, बाबूलाल जाखड़, नवीन चौधरी, राजू सिंह, विजय जैन, मोहित जैन सहित टीम पूनमचंद नैण के युवा उपस्थित रहें।







