






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 सितंबर 2021। आमजन की सेवा से ही आत्म संतुष्टि का अनुभव करना संभव है और तुलसी सेवा संस्थान के प्रयास इस दिशा में सराहनीय रहें है। ये विचार व्यक्त किए साध्वी गुप्ति प्रभा ने। साध्वी संकल्प श्री ने कहा कि भौतिक वाद के इस युग में व्यक्ति को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना चाहिए क्योंकि पहला सुख निरोगी काया है। दोनों साध्वियों ने टीएसएस में नई ई.सी.जी. मशीन का लोकार्पण किया तथा इस अवसर पर मंगलपाठ भी सुनाया। अस्पताल के प्रशासक सूर्यप्रकाश गांधी ने बताया कि इस अत्याधुनिक मशीन द्वारा ई.सी.जी. रिपोर्ट तुरन्त मिल सकेगी। मशीन के उद्घाटन के दौरान समाजसेवी तुलसीराम चोरड़िया, तोलाराम पुगलिया, डॉ. अंकित स्वामी, डॉ. एन. पी. मारू, डॉ. मनीषा पंवार, डॉ राजकुमार सुथार सहित अनेक नागरिक व अस्पताल स्टॉफ मौजूद रहें।




