






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 सितंबर 2021। क्षेत्र में लचर प्रशासनिक व्यवस्था बताते हुए भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष पूनमचंद नैण ने कस्बे के व्यापारियों को पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की है। नैण ने कहा की एक छोटा सा व्यापारी जिनसे पालिका भारी किराया वसूल कर रही है और उसके खोखे, दुकानों के आगे जमा गंदगी से उनका काम धंधा ठप्प हो गया है तो प्रशासन को सोचना होगा कि ये हालात काबू किए जाए। नैण ने आरोप लगाते हुए कहा कि अधिकारियों का सिस्टम पर कोई कंट्रोल नहीं रहा है। सभी विभागों के अधिकारी अपने घर फाइलें मंगवाना बंद कर कार्यालय में बैठना प्रारंभ करें अन्यथा अब नागरिक इन कार्यालयों के बाहर पड़ाव देंगे। नैण ने कहा कि अंधेर नगरी चौपट राजा बना कर शहर में केवल अपने हित साधने वालों को सहन नहीं किया जाएगा। बता देवें व्यापार मंडल ने प्रशासन को आंदोलन की चेतावनी देते हुए बाजार में व्यवस्था सुधार के लिए पालिका को पाबंद करने की मांग की है।



