






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 सितम्बर 2021। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में इस बार बाबा रामदेवजी के प्रति आस्था का अप्रितम उदाहरण प्रस्तुत करने वाले द्वारकाधीश पैदल यात्री संघ की मेडिकल सेवा में शामिल युवा रामदेवरा के रास्ते में चलने वाले सभी श्रद्धालुओं की सेवा में जुट कर श्रीडूंगरगढ़ का मान बढ़ा रहे है। श्रीडूंगरगढ़ से 8 सितम्बर को द्वारकाधीश पैदल यात्री संघ रवाना हुआ था एवं शनिवार 18 सितम्बर को सुबह पहुंच कर मंदिर में धोक लगाई जाएगी। सरकार द्वारा 7 से 17 सितम्बर तक मंदिर बंद रखने के निर्णय के कारण इस बार हर वर्ष की तरह यात्री संघ व सेवा संघ नहीं चले। लेकिन श्रद्धालुओं की आस्था इतनी प्रगाढ़ थी कि बड़ी संख्या में ऐसे लोग भी है जो बिना किसी संघ व सेवा के ही पैदल बाबा के दर्शन को निकल पड़े है।रास्ते में सेवा नहीं होने के कारण महिलाएं, बच्चे आदि पांवों के घाव, छाले, चोट से पीड़ित हो गए है। ऐसे में इस मार्ग के सभी पदयात्रियों की सेवा का जिम्मा संभाला द्वारकाधीश पैदल यात्री संघ की सेवा व्यवस्था ने। सेवा व्यवस्था प्रभारी धनराज पारीक पूरे रास्ते के दौरान संघ के यात्रियों के अलावा अनजान यात्रियों की चिकित्सा सेवा में हुए है और श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र का मान बढ़ा रहें है। चिकित्सा सेवा प्राप्त करने वाला हर पैदल यात्री द्वारकाधीश पैदल यात्री संघ एवं धनराज पारीक के साथ साथ श्रीडूंगरगढ़ का आभार जता रहा है। संघ के जातरू शुक्रवार शाम तक रामदेवरा पहुंच जाएगें एवं शनिवार सुबह 20-20 के दो जत्थों में बाबा के दर्शन करेगें तथा इसके लिए अनुमति ले ली गई है।





