August 30, 2026
00-25

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 सितबंर 2021। क्षेत्र के गांव नारसीसर के किसान आज परिवार सहित रेलवे ट्रेक पर बैठे और रेलवे पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। मामला ये हुआ कि नारसीसर से बादनु कुचोर मार्ग पर स्थित खेतों में जाने के लिए किसानों को रेलवे ट्रेक पार करके जाना पड़ता है। आज रेलवे पुलिस ने किसानों का रास्ता रोक कर इस रास्ते से अपने खेतों में जाने से मना कर दिया। यहां ट्रेक पार कर करीब 100 किसानों के खेत है जिन्होंने आज ट्रेक पर प्रदर्शन किया। किसानों ने टाइम्स को बताया कि खेतों में फसलें खड़ी है और पशु चर गए तो जिम्मेदार कौन होगा। आर्थिक नुकसान की आशंका से आहत किसानों के प्रदर्शन पर सेरूणा सरपंच प्रतिनिधि एडवोकेट रणवीर सिंह राठौड़ भी पहुंचे।

सरपंच मंजु कंवर की ओर से राठौड़ ने जिलाकलेक्टर को ज्ञापन देकर समस्या का तुरंत समाधान करने की मांग की है। राठौड़ ने बताया कि यहां लंबे समय से किसान परिवार अंडर ब्रिज बनाने की मांग कर रहें है तथा राज्य सरकार व केन्द्र सरकार को जनप्रतिनिधियों के मार्फत ये मांग उठाई जा रही है। सरपंच सहित किसानों ने जिलाकलेक्टर से खेतों के लिए अंडर ब्रिज नहीं बनने तक आवागमन जारी रखने के निर्देश तुरंत रेलवे को देने की बात कही है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। इस समस्या से 100 से अधिक परिवार पीड़ित है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। किसान परिवारों ने अंडर ब्रिज नहीं बनने तक खेतों का रास्ता देने की मांग की।