May 21, 2026
00-25

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 सितबंर 2021। बेसहारा परिवारों के बच्चों को देश का आदर्श व जिम्मेदार नागरिक बनाने के प्रयासों में जुटें सेवा भारती श्रीडूंगरगढ़ का कार्य अवलोकन करने के लिए पूरे प्रदेश से संगठन के पदाधिकारी आज श्रीडूंगरगढ़ सेवा धाम छात्रावास में एकत्र होंगे तथा रविवार के आयोजन में भाग लेंगे। जिलाध्यक्ष इंद्रचंद तापड़िया की अध्यक्षता में आज शाम जिला समिति व उपखंड समिति की बैठक सम्पन्न हुई जिसमें बैठक में रविवार के आयेाजन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया। तापड़िया ने बताया कि सेवा भारती के प्रकल्पों से जुड़े सभी पदाधिकारी श्रीडूंगरगढ़ में हो रहे कार्यों का अवलोकन करेंगे। जिला मंत्री सुभाषचंद्र शास्त्री ने पुराने प्रकल्प सिलाई प्रशिक्षण केंद्र, बाल संस्कार केंद्र आदि पुनः खोलने का प्रस्ताव रखा।

सभी सदस्यों ने इस पर सहमति जताई व इसी माह सिलाई प्रशिक्षण केंद्र एवं बाल संस्कार केंद्र खोले जाने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर शहर अध्यक्ष रामअवतार मुन्धडा ने बताया कि रविवार सुबह 8:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक कार्यक्रम रहेगा। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक दुर्गादास उपस्थित रहेंगे। बता देवें वर्तमान में दुर्गादास अखिल भारतीय घुमंतू कार्य प्रमुख का जिम्मेदारी का वहन कर रहें है। क्षेत्रीय सेवा प्रमुख शिव लहरी भी सम्बोधित करेंगे।