May 20, 2026
00-25

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 सितबंर 2021। श्रीडूंगरगढ के गांव गुसाईसर बड़ा, सांवतसर, राजेडू, लखासर में जोरदार बरसात हुई तथा आड़सर, सत्तासर, बिंझासर, ऊपनी, बेनीसर, जोधासर में भी अच्छी बरसात हो रही है। इन गांवो से ग्रामीणों ने प्रसन्नता प्रकट करते हुए सूचनाएं दी है। गत सोमवार के बाद तेज धूप चमकने और गर्मी पड़ने से फसलों ने अच्छा उगाव लिया व आज पुन बादलों के बरसने से किसानों की आस प्रबल हो गई है। श्रीडूंगरगढ़ मौसम आज शाम से सुहावना रहा और बरसात प्रारंभ हो गई है। कस्बे में नागरिक घरों में पानी नहीं भरने का इंतजाम करने में जुट गए है। हालांकि पिछली बरसात से कई किसानों को खासा नुकसान भी झेलना पड़ा है। मौसम विभाग ने बताया है की राज्य के अधिकांश जिलों में बरसात होगी। विभाग के अनुसार चुरू व बीकानेर सहित जयपुर, दौसा, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, सीकर, झुंझुनू, टोंक, बूंदी, कोटा, जैसलमेर, जोधपुर, पाली, अजमेर, भीलवाड़ा, चितौडगढ़, उदयपुर, बांरा, झालावाड, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ जिलों में व इनके आसपास के क्षेत्रों में कहीं कहीं मेघगर्जन के साथ आकाशीय बिजली के साथ साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की सम्भावना है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव ऊपनी में अच्छी बरसात हुई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव गुसाईंसर बड़ा में जमकर बरसे बादल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उदरासर में बरसे बदरा, मौसम हुआ खुशनुमा। ( फोटो- धनराज पंचारिया)
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिंझासर में बरसे बादल, किसान हुए प्रसन्न।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आड़सर में अच्छी बरसात हुई। (फोटो- बीरबल स्वामी )