May 20, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 सितम्बर 2021। लगातार हो रही बारिश से अब चारों ओर निराशा बढ़ रही है लेकिन क्षेत्र के उत्साही युवा पौधारोपण करने एवं पौधों का संरक्षण कर इस बारिश से सकारात्मक कार्य करने में जुटे हुए है। क्षेत्र के गांव बाना में बुधवार को देवीलाल बाना की अगुवाई में गांव के युवाओं ने उत्साह के साथ पौधारोपण किया। देवीलाल ने बताया कि बुधवार को गांव की गौशाला में 100 पौधे लगाए गए एवं उनके संरक्षण का बंदोबस्त किया गया। इस मौके पर एक माह पूर्व लगाए गए पौधों की देखभाल भी की गई एवं एक माह पहले लगाए सभी पौधे जड़ पकड़ चुके है एवं वे बढोतरी कर रहे है। गांव के युवाओं की पहल को गांव के बुजुर्गों ने भी सराहा है।