






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 सितबंर 2021। श्रीडूंगरगढ़ में मंगलवार से भारी बरसात का दौर चल रहा है और लगातार अलसुबह भी कई इलाकों में बरसात हुई है व अभी भी जारी है। खेतों में किसान फसलें बरबाद होतें देखकर परेशान है और ग्रामीण बरसात के बाद की अव्यवस्थाओं से नाराज है। हालांकि प्रशासन को खबर ही नहीं है और क्षेत्र के कई गांव जलमग्न हो गए है। गांवो में आवागमन के मार्ग बाधित हो गए है। बता देवें बादलों ने अभी डेरा डाल रखा है और गरजने व बरसने की पूरी संभावनाएं है। मौसम विभाग ने अभी दो दिन ओर भारी बरसात की चेतावनी भी जारी की है। ऐसे में नागरिक पूर्ण सचेत रहें व मदद के लिए भी एकजुट होकर प्रयास करें। कई इलाकों में अभी भी बरसात जारी है और प्रशासन को स्थिति पर नजर रखने व सुधार करने के प्रयास करने की जरूरत है।
गांव उदरासर में टूटी सड़क, यहीं खड़ा है संकट।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव उदरासर में गांव की मुख्य सड़क जो गांव को श्रीडूंगरगढ़ सहित जालबसर, बीरमसर, लाधड़िया से जोड़ता है पर कटाव आने से बड़ा खड्डा हो गया है। इस खड्डे की जद में एक बिजली का पोल आ गया है जिसके गिरने का संकट खड़ा हो गया है। हालांकि ग्रामीणों ने मिट्टी के कट्टे लगाकर इसे थामने का प्रयास किया है परन्तु किसी हादसे से इंकार नहीं किया जा सकता है। मनोज गोदारा ने नाराजगी जताते हुए इसे ग्राम पंचायत द्वारा शीघ्र ठीक करने की मांग की है। ग्रामीण भी इसे दुरस्त करवाने की मांग कर कर रहें है। रात भी यहां बरसात हुई और अभी भी बरसात प्रारंभ हो गई है। गांव की अनेक गलियां भी जलमग्न हो गयी है व किसान भी फसलों को बरबाद होते देख कर परेशान हो उठे है।
धोलिया में मुख्य सड़क पर भरा पानी, आवागमन बाधित।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव धोलिया में भारी बरसात से गांव की मुख्य सड़क जलमग्न हो गई है और आमजन को भारी परेशानी का सामना कर रहें है। यही मार्ग गांव को आगे ग्राम पंचायत मुख्यालय उदरासर से जोड़ता है जो बीरमसर, जालबसर, लाधड़िया के लिए जाता है। ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत स्तर पर व प्रशासन द्वारा कोई ध्यान नहीं दिए जाने से नाराजगी जताई है। गांव के जागरूक युवा संतोष कुमार गोदारा ने बताया कि लगभग 10 से 15 दिनों से रोजाना भारी बरसात हो रही है गांव में बाढ़ के हालात बन गए है। युवाओं ने बताया कि गांव में महामारी फैलने की आशंका बन गई है व नीचले इलाकों के घरों में पानी भरने से ग्रामीण बेहाल है। यहां गरीब परिवारों के पास अपने स्तर पर पानी निकालने के लिए संसाधन भी जुटा पाना भी संभव नहीं है।
गांव लोढेरा में तीन दिन से बिजली गुल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव लोढेरा में मंगलवार की बरसात के बाद अब तक बिजली नहीं आई है और ग्रामीण परेशान हो रहें है। ग्रामीणों ने बताया कि गुसाईंसर बड़ा जीएसएस से उन्हें बिजली सप्लाई की जाती है और तीन दिन से गांव अंधेरे में है। गांव में फोन चार्ज करने सहित घरेलू कार्यों के लिए ग्रामीण परेशानियों से जुझ रहें है। गांव के बीरबल गोदारा ने बताया कि प्रशासन कोई ध्यान नहीं दे रहा है और ग्रामीण अनेक समस्याओं का सामना कर रहें है।
गांव बिंझासर व सुरजनसर में स्कुल नहीं जा पा रहें है बच्चे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बींझासर का स्कूल जलमग्न हो गया है व ग्रामीण बच्चों को स्कूल नहीं भेज पा रहें है। सुरजनसर में राजकीय स्कूल में पानी भरने व कमरों में दरारे आने से ग्रामीण चितिंत है।









