






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 सितम्बर 2021। रीट परीक्षा के आयोजन के लिए भले ही सरकार द्वारा व्यवस्था संबंधी बड़े बड़े दावे किए जा रहे हो लेकिन ग्राउंड रिपोर्ट यह है कि क्षेत्र से सीकर-जयपुर जाने के लिए बस तक नही मिल पा रही है। क्षेत्र से बड़ी संख्या में बच्चों के सेंटर जयपुर ओर सीकर आये हैं और कल सुबह होने वाले पेपर के लिए आज सुबह ही बच्चे घर से रवाना हो गए हैं। सरकारों द्वारा निःशुल्क रोडवेज ओर निजी बसों, ट्रेनों की घोषणाओं के बाद भी समय पर पहुंचने की चिंता में श्रीडूंगरगढ़ घुमचक्कर पर करीब 50 अभ्यर्थी सुबह 8 बजे से खड़े हैं। लेकिन पिछले 2 घंटो में यहां से गुजरी 1 रोडवेज ओर 3 निजी बसों में से किसी मे भी यहां रोका तक नही। ऐसे में परेशान अभ्यर्थी थाने के आगे जमा हो गए हैं और प्रशासन से हस्तक्षेप कर बसे रुकवाने ओर सीकर, जयपुर जाने के लिए चढ़ाने की मांग कर रहे हैं। वही दूसरी ओर क्षेत्र में भी दोनो पारियों में करीब 4400 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे और उनके साथ आने वाले सहयोगी को गिने तो 5-6 हजार से ज्यादा लोग श्रीडूंगरगढ़ आज पहुंचने वाले हैं। कुछ लोग तो पहुंच चुके हैं।




