






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 सितम्बर 2021। रीट परीक्षा देने जा रहे श्रीडूंगरगढ़ के अभ्यर्थियों को चढ़ाने के लिए बसें नहीं रोकने की खबर को प्रमुखता से प्रकाशित करने के बाद क्षेत्र के जिम्मेदार तुरंत आगे आये हैं और अभ्यर्थियों के लिए बसों के इंतजाम में जुट गए हैं। थाने के बाहर अभ्यर्थियों की भीड़ की सूचना पर यूथ कांग्रेस के देहात जिलाध्यक्ष हरिराम बाना थाने पहुंचे व थानाधिकारी सहित परिवहन विभाग के अधिकारियों से वार्ता की। वार्ता में तुरन्त ही एक बस बीकानेर से रवाना करने का निर्णय लिया गया है। बाना ने बताया कि बस बीकानेर से रवाना हो चुकी है और श्रीडूंगरगढ़ थाने पहुंच कर अभ्यर्थियों को लेकर जाएगी। इस पर श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने भी अपना एक कांस्टेबल घुमचक्कर भेज कर बस का इंतजार करने वाले अन्य अभ्यर्थियों को भी थाने के आगे ही बुला लिया है। थोड़ी में बस श्रीडूंगरगढ़ पहुंच जाएगी और श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के अभ्यर्थी परीक्षा देने सीकर, जयपुर जा सकेंगे। खबर प्रकाशन के साथ ही जागरूक पाठक सुभाष सिद्ध बाना ने बताया कि बता जिला प्रशासन ने बीकानेर से जयपुर के लिए 80 बस और बीकानेर से सीकर के लिए 50 बसों का इंतजाम किया है। इन बसों को श्रीडूंगरगढ़ रोकने का प्रयास यहां किए जाने है। कई परीक्षार्थी यहां से बीकानेर जाकर भी बसें पकड़ रहें है। परन्तु अब श्रीडूंगरगढ़ से ही वे बसें ले सकेंगे।
महिया ने लिया संज्ञान, तुरंत किया पाबंद, थाने पहुंचे अभ्यर्थी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स में खबर प्रकाशन के तुरन्त बाद विधायक गिरधारी लाल महिया ने खबर पर संज्ञान लिया। विधायक अभी जयपुर है और वहां से श्रीडूंगरगढ़ थानाधिकारी, श्रीडूंगरगढ़ एसडीएम को फोन कर क्षेत्र में किसी भी अभ्यर्थी के सामने परिवहन के साधन नहीं मिलने की समस्या नहीं आने देने के लिए पाबंद किया। महिया के निजी सचिव ने बताया कि बसों को श्रीडूंगरगढ़ रुकना ही पड़ेगा और सीधी गुजरने वाली बसों के खिलाफ कार्रवाई करवाई जाएगी। संदीप ने बताया कि जिन अभ्यर्थियों के सामने परिवहन की दिक्कत आये वह सीधे थाने पहुंचे, थाने के सामने बसों को रुकवाने ओर अभ्यर्थियों को उसमे चढ़ाने के निर्देश विधायक ने श्रीडूंगरगढ़ थानाधिकारी को दिए हैं।




