






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 सितबंर 2021। रविवार को रीट की परीक्षा में शामिल होने वाले सैकड़ों अभ्यर्थी घरों से निकल रहें है और श्रीडूंगरगढ़ में बसें रूकवाने की व्यवस्था जनप्रतिनिधि व प्रशासन ने की है। थानाधिकारी भी बसों को रुकवाने में और अभ्यर्थियों को बसों में चढ़ाने में जुटे हुए हैं। पहली अभी रवाना हुई है व करीब 25-30 अभ्यर्थी खड़े है तथा परीक्षार्थी लगातार थाने के आगे पहुंच रहे हैं। हालांकि बीकानरे से बसों का प्रबन्ध किया गया है परन्तु वहां से बसें भरी हुई आने से यहां परीक्षार्थी बस में चढ़ने के लिए व सीट नहीं मिलने से परेशान हो रहें है। विधायक गिरधारीलाल महिया, यूथ कांग्रेस देहात जिलाध्यक्ष हरिराम बाना के बाद भाजपा देहात जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत, आरएलपी नेता विवेक माचरा ने भी प्रशासन से वार्ता कर परीक्षार्थियों के लिए प्रबंधन करने को कहा है। सारस्वत ने कहा कि भीड़ को देखते हुए समय रहते कोई वैकल्पिक व्यवस्था भी स्थानीय स्तर पर प्रशासन द्वारा की जानी चाहिए जिससे कोई परिक्षार्थी परीक्षा देने से वंचित ना रहें।





