






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 सितबंर 2021। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के बाजारों में लगातार हो रही चोरियों के बाद अब पुलिस प्रशासन बाजार में सक्रिय होकर व्यवस्थाओं को सुधारने में जुट गया है। शनिवार को थानाधिकारी वेदपाल शिवराण की अगुवाई में यातायात व्यवस्था को सुधारने में जुटी पुलिस सख्त मूड में है। आज पुलिस द्वारा सुबह से अब तक बाजार के बीच में खड़ी 20 गाडियों को थाने ले जाया गया है व 33 चालान काटे गए है। शिवराण ने टाइम्स को बताया कि कस्बे के व्यापारियों से सहयोग की अपील करते है कि दुकानों के बाहर सामान नहीं रखें अन्यथा ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। थानाधिकारी ने कहा कि सुव्यवस्थित शहर के लिए सभी का सहयोग अपेक्षित है और व्यवस्था बनाने में सभी व्यापारी व ग्राहक अपना योगदान देवें। बता देंवे पुलिस दस्ता घूमचक्कर से मुख्य बाजार की ओर कार्रवाई कर रहा है व दुकानदारों को इस बारें में निर्देशित किया जा रहा है। ग्रामीण इलाकों से आने वाले सभी किसान व व्यापारी भी इस ओर ध्यान देवें कि अपनी पिकअप या टैक्सी व अन्य गाड़ियां बीच रास्ते में खड़ी नहीं करें अन्यथा उनपर कार्रवाई की जाएगी।




