






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 सितम्बर 2021। किसान आंदोलन को और तेज करने के लिए सयुंक्त किसान मोर्चा के भारत बंद के आव्हान के तहत सोमवार को श्रीडूंगरगढ़ बाजार भी पूर्णतया बंद करवाने के लिए किसान संगठनों ने तैयारी कर ली है। किसान यूनीयन टिकैत के जिलाध्यक्ष पूनमचंद नैण ने बताया कि किसान व दुकानदार एक दुसरे की रीढ़ है पुरक है और एक दिन का सम्पूर्ण बंद शांतिपुर्वक रखने पर सहमति बनी है। इसके लिए सयुंक्त किसान मोर्चा के नेता, कार्यकर्ता दिन भर बाजार में उपस्थित रहेंगे यूवा व स्टुडेंट्स युनियन के कार्यकर्ता बाजार में पहुंच कर बंद करवाएंगें। मोर्चा संयोजक सोहनलाल गोदारा ने बताया कि शांतिपूर्ण बंद के लिए युवाओं को अलग अलग जिम्मेदारी दी गई है।



