May 20, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 सितम्बर 2021। राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं आरटीआई जागरूकता संगठन के जिला उपाध्यक्ष विमल चौरडिया ने कस्बे के तुलसी मेडिकल चिकित्सालय पर पार्किंग का दुरूउपयोग करने पार्किंग नहीं खोलने के कारण गली में यातायात अव्यवस्था रहने का आरोप लगाया है। मौका था संगठन की मासिक बैठक का। कस्बे के गांधीपार्क में जिलाध्यक्ष ललीत ओड की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में शहर अध्यक्ष संतोष विनायकिया ने गत माह के व्यय का ब्योरा दिया। विमल के प्रस्ताव पर संगठन द्वारा इस संबध में प्रशासन को ज्ञापन देने का निर्णय लिया गया है। बैठक में तहसील अध्यक्ष श्रवण सिंह पुंदलसर, जिला महामंत्री कन्हैयालाल गोदारा, बिमल शर्मा, रूपसिंह शेखावत, मालचंद व्यास, बलवंत नाई, कोजाराम रैगर, बाबुलाल रैगर, ओमप्रकाश ओड, रामुनाथ जाखड़, मुकेश जोशी, हनुमान माली, तिलोकचंद नायक, केसराराम सांसी, कमल सोनी, मेघराज आंवला, जेठाराम लोहमरोड़, मुन्नालाल दर्जी, रमाकांत झंवर आदि ने विचार व्यक्त किए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बैठक में चर्चा करते मानवाधिकार एवं आरटीआई जागरूकता संगठन के कार्यकर्ता।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बैठक में चर्चा करते मानवाधिकार एवं आरटीआई जागरूकता संगठन के कार्यकर्ता।