May 20, 2026
00-25

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 अक्टूबर 2021। श्रीडूंगरगढ़ तहसील में इन दिनों राजनीतिक टकराव अब रंजिश ओर हमलों के दौर में पहुंच रहा है। तहसील के गांव केऊ पुरानी में पिछले कुछ समय में इसी रंजिश के चलते आपस में टकराने के बाद चौथा मुकदमा दर्ज हुआ है। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि गांव केऊ पुरानी निवासी रामकिशन सुनार गुरुवार रात को गांव में पुराना हिसाब किताब कर भगवंत सिंह से 2500 रुपये लेकर अपने घर लौट रहा था। रास्ते में पहले से हथियार से लैस घात लगाए कर बैठे मोहनसिंह, रिड़मलसिंह, छोटू सिंह, विक्रम सिंह, कुशाल सिंह आदि ने उसे रोक कर उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। आरोपियों ने उसे सर में चोटे मारी जिससे वह बेहोश हो गया। आरोपियों ने उसके गले से सोने की चेन और 2500 रुपये नकद लूट लिए। मारपीट में गम्भीर घायल होने पर उसे श्रीडूंगरगढ़ हॉस्पिटल से बीकानेर रेफर कर दिया गया है। इस सबंध में घायल के भाई भवँरलाल सुनार ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि दोनों गुट क्षेत्र में दो राजनीतिक नेताओं के निकट है और दोनों ओर से राजनीतिक हस्तक्षेप के कारण पुलिस अभी तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं कर पाई है।