May 21, 2026
00-25

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में पिछले दिनों हुई बारिश से जहां ग्रामीण इलाकों में भारी नुकसान हुआ है वहीं शहरी क्षेत्र भी इससे अछूता नहीं रहा है। कस्बे से गुजरने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग भी इसी बारिश के कारण से एक जगह दुर्घटना को न्यौता दे रहा है। सिद्ध धर्मशाला के सामने रोड पर एक बड़ा खड्डा बन गया है और उसके नीचे से जमीन भी धसक गई है। चौबीस घंटे दिन रात यहां से हज़ारों वाहन गुजरते है और यह खुला न्यौता है दुर्घटना को। प्रशासन जल्दी ही इस रोड को दुरस्त करे ताकि कोई दुर्घटना इसके कारण ना हो।