May 20, 2026
WhatsApp Image 2021-10-07 at 4.53.35 AM

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 अक्टूबर 2021। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र का एक बड़ा युवा वर्ग विभिन्न प्रतियोगी परिक्षाओं की तैयारियों में जुटा है। ऐसे युवाओं को अब अपने क्षेत्र की खबरों के साथ अपने जी.के. के ज्ञान को ओर मजबूत करने के लिए श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स प्रारम्भ कर रहा है करंट अफेयर्स का नया कॉलम। आज से यहां आप रोजाना करंट अफेयर्स के साथ कुछ अन्य प्रश्न या जानकारी भी रोजाना पढ़ सकेंगे। आप स्वयं भी अपने क्षेत्र के सभी प्रामाणिक व विश्वसनीय खबरों के साथ जुडें व अपने साथियों को भी जोड़े श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ जिससे वे सभी करंट अफेयर्स के जरूरी प्रश्न प्राप्त कर सकें।

7 अक्टूबर 2021 करेंट अफेयर्स.

1. हाल ही में किसने डूरंड कप 2021 जीत लिया है ?
-FC Goa
2. हाल ही में दालचीनी की संगठित खेती शुरू करने वाला पहला राज्य कौन सा बन गया है?
-हिमाचल प्रदेश
3. हाल ही में भारत और किस देश के बीच AUSINDEX अभ्यास का आयोजन किया गया?
-ऑस्ट्रेलिया
4. हाल ही में भारतीय इस्पात संघ के महासचिव कौन नियुक्त हुए हैं?
– आलोक सहाय
5. हाल ही में किसे लोकप्रिय गोपीनाथ बोर्दोंलोंई पुरस्कार प्रदान करने की घोषणा की गई है?
-M वेंकैया नायडू
6. हाल ही में किसे भारतीय भारोत्तोलन महासंघ का अध्यक्ष चुना गया है?
-सहदेव यादव
7. हाल ही में अमृतांजन हेल्थ केयर ने किसे अपना ब्रांड एंबेस्डर बनाया है ?
-मीराबाई चानू & बजरंग पुनिया
8. हाल ही में RBI ने किसे NBFC का प्रशासक नियुक्त ि है?
-रजनीश शर्मा

9. हाल ही में केंद्र सरकार ने नमामि गंगे मिशन का आधिकारिक शुभंकर किसे घोषित किया है?
-चाचा चौधरी

10. हाल ही में ऐश्वर्य प्रताप तोमर ने जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में कौन सा पदक जीता है?
-स्वर्ण

प्रमुख पुरुस्कार एवं सम्मान 🏆

प्रश्‍न 1- ज्ञानपीठ पुरस्‍कार किस क्षेत्र वालों को दिया जाता है-
उत्‍तर – साहित्‍य

प्रश्‍न 2- ‘अर्जुन पुरस्‍कार’ किससे संबंधित है-
उत्‍तर – खेलकूद

प्रश्‍न 3- किस क्षेत्र में असाधारण योगदान के लिए शांतिस्‍वरूप भटनागर पुरस्‍कार दिया जाता है-
उत्‍तर – विज्ञान

प्रश्‍न 4- ग्रैमी पुरस्‍कार किस क्षेत्र में दिया जाता है-
उत्‍तर – संगीत

प्रश्‍न 5- ‘नॉर्मन बोरलोग पुरस्‍कार’ किस क्षेत्र में दिया जाता है-
उत्‍तर – कृषि

प्रश्‍न 6- राष्‍ट्रीय एकता पर बनी सर्वोत्‍तम फीचर फिल्‍म को किस पुरस्‍कार से सम्‍मानित किया जाता है-
उत्‍तर – नरगिस दत्‍त पुरस्‍कार

प्रश्‍न 7- ‘रैमन मैग्‍सेसे पुरस्‍कार’ किस देश द्वारा प्रदान किया जाता है-
उत्‍तर – फिलीपींस

प्रश्‍न 8- पुलित्‍जर पुरस्‍कार किस क्षेत्र में प्रदान किया जाता है-
उत्‍तर – पत्रकारिता

प्रश्‍न 9- कलिंग पुरस्‍कार दिया जाता है-
उत्‍तर – विज्ञान को लोकप्रिय बनाने के लिए

प्रश्‍न 10- किन उपलब्धियों के लिए ‘ग्‍लोबल 500’ पुरस्‍कार प्रदान किये जाते हैं-
उत्‍तर – पर्यावरण प्रतिरक्षा

प्रश्‍न 11- धन्‍वन्‍तरी पुरस्‍कार किस क्षेत्र में प्रदान किया जाता है-
उत्‍तर – चिकित्‍सा क्षेत्र

प्रश्‍न 12- ‘सरस्‍वती सम्‍मान’ किस क्षेत्र में दिया जाता है-
उत्‍तर – साहित्‍य

प्रश्‍न 13- नोबेल पुरस्‍कार की स्‍थापना किस देश ने की थी-
उत्‍तर – स्‍वीडन

प्रश्‍न 14- ‘नोबेल पुरस्‍कार’ किसकी स्‍मृति में दिये जाते हैं-
उत्‍तर – अल्‍फ्रेड नोबेल

प्रश्‍न 15- ‘ज्ञानपीठ पुरस्‍कार’ कब से प्रदान किया जा रहा है-
उत्‍तर – 1965 से