May 21, 2026
00-25

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 अक्टुबर 2021। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के कालूबास में बाथरूम में फिसलने से लगी चोट के कारण तिवाड़ी परिवार में मातम पसर गया है। श्रीडूंगरगढ़ थाने के हैड कांस्टेबल सेवाराम ने बताया कि कालूबास निवासी अरविंद कुमार तिवाड़ी की 45 वर्षीय पत्नी मींरादेवी पिछले तीन चार दिनों से बिमार थी और शुक्रवार अल सुबह बाथरूम जाने गई तो वहां पैर फिसलने से गिर गई। गिरने से उसके चेहरे एवं सर में चोटें आई। परिजन उसे लेकर चिकित्सालय आए एवं यहां से उसे बीकानेर रैफर किया गया। बीकानेर में दौराने उपचार मींरादेवी की मृत्यू हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस बीकानेर पहुंच कर पोस्टमार्टम करवा रही है।