






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 अक्टूबर 2021। श्रीडूंगरगढ़ कृषि मंडी में शुक्रवार को बहार आई। पूरे एशिया में सर्वाधिक मूंगफली उत्पादन करने वाले ब्लाक के रूप में अपनी पहचान रखने वाले श्रीडूंगरगढ़ की कृषि मंडी में मुख्य व्यापार मूंगफली का ही है। शुक्रवार को इस सीजन की पहली मूंगफली मंडी में पहुंची है। मंडी की दुकान नम्बर 175, ओमप्रकाश रामकरण ट्रेडिंग कंपनी पर यह आवक हुई। और व्यापारियों ने उत्साह के साथ बोली लगाई गई। इस ढेरी की बोली 5711 रुपये की लगी। इस मौके पर मिठाई भी बांटी गई।





