August 29, 2026
00-25

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 अक्टुबर 2021। कोयले की कमी के कारण देश भर में खडे हुए बिजली संकट के प्रभाव से श्रीडूंगरगढ़वासी भी खासे प्रभावित हो रहे है। राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा कोयला संकट के कारण बिजली की कमी को देखते हुए सभी राज्य वासियों से बिजली के न्यूनतम उपभोग का आग्रह किया है एवं बिजली बचाने की अपील की है। इसी क्रम में विद्युत निगम भी अब घोषित कटौती एवं अघोषित कटौती में जुट गया है। निगम के कनिष्ठ अभियंता मुकेश कुमार मालू ने बताया कि श्रीडूंगरगढ़ शहर में शाम पांच बजे से छह बजे तक एक घंटे तक पूर्णतया शटडाउन रखा जाएगा एवं बिजली काटी जाएगी। लेकिन क्षेत्र में अघोषित कटौती का दौर भी जारी है। क्षेत्र के कई गांवों में तो दिन भर 24 घंटों में से केवल 3-4 घंटे ही घरेलू बिजली सप्लाई होने की शिकायतें ग्रामीण कर रहे है। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स भी आप सभी पाठकों से बिजली के न्यूनतम उपभोग करने एवं बिजली अपव्यय पूर्णतया बंद करने के लिए सजग होने की अपील कर रहा है।