






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 अक्टुबर 2021। शादी के तीन महिने बाद ही दुल्हन के गायब होने का मामला सामने आया है। श्रीडूंगरगढ़ थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि तहसील के गांव धीरदेसर चोटियान के निवासी मनोज कुमार जाट का विवाह करीब तीन माह पूर्व बिरमा देवी के साथ हुआ था। और बिरमा देवी गुरूवार रात करीब 10.30 बजे अपने घर से बिना किसी को बताए निकल गई। परिजनों ने आस पास तलाश की लेकिन वह कहीं नहीं मिली तो परेशान परिजन शुक्रवार को थाने पहुंच कर दुल्हन के गायब होने की रिपोर्ट लिखाई है। मनोज कुमार जाट ने चूरू जिले के पाबूसर गांव के निवासी युवक सांवरमल जाट पर अपनी पत्नी को ले जाने का शक भी जताया है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।





