






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 अक्टुबर 2021। शहर में नए वार्ड बनने के बाद रसद विभाग द्वारा श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में नए राशन डीलरों की नियुक्ति हो रही है। ऐसे में राशन डीलर बनने के लिए फर्जीवाड़ा करने के आरोप भी लग रहे है। गुरूवार को वार्ड 1 की पार्षद तीजां देवी सहित मोहल्लेवासियों ने जिला कलेक्टर, जिला रसद अधिकारी को ज्ञापन देकर मोहल्ले में राशन डीलर के लिए दूसरे वार्ड के निवासी द्वारा केवल अपना राशनकार्ड वार्ड 1 में स्थानांतरित करवा लेने एवं फर्जीवाड़ा किया गया है। मोहल्लेवासियों ने ऐसे आवेदकों के आधार कार्ड, जनआधार कार्ड व अन्य दस्तावेजों की जांच करवाने की मांग की है। इसके साथ ही फर्जीवाड़ा करने वालों की जांच कर उन्हें अपात्र घोषित करने की मांग की है। मोहल्लेवासियों ने राजनैतिक संरक्षण के कारण फर्जीवाड़ा करने वालों को डीलर बनाने पर रोष जताया है।



