






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 अक्टूबर 2021। शुक्रवार को दशहरे पर हर वर्ष आयोजित होने वाला रावण दहन इस बार नहीं होगा लेकिन इस पावन दिन को क्षेत्र में कई आयोजन होने है। दशहरा समारोह समिति के संजय करनाणी ने बताया कि कोरोना गाईडलाइन की पालना में दशहरा आयोजन स्थगीत किया गया है। वहीं दुसरी और राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ द्वारा विजयदशमी उत्सव, विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल द्वारा शस्त्र पूजन, किसान नेता दानाराम तर्ड की स्मृति में रक्तदान एवं श्रीमद आचार्यश्री तुलसी महाप्रज्ञ साधना संस्थान द्वारा प्राकृतिक चिकित्सा शिविर का आयोजन दशहरे के दिन ही किया जाएगा। आप भी खबर में निचे पढ़ें शुक्रवार को क्षेत्र में होने वाले प्रमुख आयोजनों की खबर।
रोगियों की सेवा कर देगें पुगलिया को श्रृद्धांजलि।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 अक्टूबर 2021। दिवंगत परिजनों की स्मृति में क्षेत्र में सामाजिक सेवा करने का अनुपम उदाहरण श्रीडूंगरगढ़ के समाजसेवी देते है और इसी कडी में एक और सार्थक आयोजन साबीत होगा शुक्रवार दशहरे के दिन शुरू होने वाला 17 दिवसीय प्राकृतिक चिकित्सा शिविर। दिवंगत समाजसेवी एवं श्रृद्धानिष्ठ श्रावक धर्मचंद्र पुगलिया की स्मृति में धर्मचंद्र भीखमचंद पुगलिया चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित इस शिविर में प्राकृतिक चिकित्सक राधेश्याम पारीक विभिन्न रोगों का प्राणायाम, आसन, मिट्टी, जल, धूप, वायु, उपवास, मालिश और आहार प्रत्याहार द्वारा इलाज करेंगे। श्रीमद आचार्यश्री तुलसी महाप्रज्ञ साधना संस्थान के अध्यक्ष भीखमचंद पुगलिया ने क्षेत्रवासियों से इस चिकित्सा शिविर का अधिकाधिक लाभ लेने का आह्वान किया। संस्थान के मंत्री मालचंद सिंघी ने बताया कि कार्यक्रम का उद्घाटन सामाजिक कार्यकर्ता माणकचंद पुगलिया करेंगे और उदघाटन समारोह की अध्यक्षता साहित्यकार श्याम महर्षि करेगें, मुख्य अतिथि डॉ. चेतन स्वामी और विशिष्ट अतिथि तोलाराम मारू होंगे। तुलसी मेडिकल एवं रिसर्च सेंटर हॉस्पिटल के प्रशासक सूर्यप्रकाश गांधी ने बताया कि प्रातः 8 बजे से दोपहर 12:30बजे तक धोलिया नोहरा तेरापन्थ भवन में यह चिकित्सा की जायेगी।
किसान नेता तर्ड की स्मृति में रक्तदान, श्रीडूंगरगढ़ से जाएगें युवा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 अक्टूबर 2021। दिवंगत किसान नेता चौधरी दानाराम तर्ड की 101वीं पुण्यतिथी पर उनकी स्मृति में तर्ड परिवार द्वारा आयोजित किए जा रहे पांच दिवसीय सेवा कार्यक्रमों की श्रृंखला में शुक्रवार को नोखा में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। और इस आयोजन में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में श्रीडूंगरगढ़ से युवा नोखा पहुंचेगें। विदित रहे कि नोखा की प्रधान रामप्यारी तर्ड श्रीडूंगरगढ़ में कालूबास के ज्याणी परिवार की बेटी है। ज्यानी परिवार के युवा राधेश्याम ज्याणी ने बताया कि पंचायत समिति नोखा के रेस्ट हाऊस में होने वाले इस आयोजन के लिए श्रीडूंगरगढ़ के युवाओं में भी जोश है एवं यहां से सामूहिक रूप से युवा नोखा पहुंचेगें। नोखा प्रधान प्रतिनिधि एवं युवा नेता आत्माराम तर्ड ने भी अपने ननीहाल श्रीडूंगरगढ़ के युवाओं से अधिकाधिक संख्या में नोखा पहुंच कर कार्यक्रमों में शामिल होने की अपील की है।
विहिप, बजरंग दल का शस्त्र पूजन शाम को।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 अक्टुबर 2021। दशहरे के मौके पर विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल द्वारा शस्त्र पूजन का कार्यक्रम रखा गया है। परिषद के संतोष बोहरा ने बताया कि शाम चार बजे कालूबास स्थित नेहरू पार्क में यह आयोजन किया जाएगा। अधर्म पर धर्म की विजय के लिए शास्त्रों के साथ शस्त्रों का भी अत्यधिक महत्व है आयोजन में हिंदू समाज के सभी लोग अपने शस्त्रों के साथ शामिल हो सकेगें व अपने अपने शस्त्रों का पूजन कर सकेगें।
संघ द्वारा विजयदशमी उत्सव सुबह।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 अक्टूबर 2021। विजयदशमी के मौके पर राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ द्वारा श्रीडूंगरगढ़ नगर स्तरीय विजयदशमी उत्सव शुक्रवार सुबह 6.45 बजे आयोजित किया जाएगा। नगर कार्यवाह भैराराम डूडी ने बताया कि कस्बे के नानूदेवी चांडक आदर्श विद्या मंदिर में होने वाले इस उत्सव में वरियता अनुसार वेष भी अपेक्षित रखा गया है एवं सामान्य वेष में भी स्वंयसेवक शामिल हो सकेगें।



