May 21, 2026
00-25

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 अक्टूबर 2021। शत प्रतिशत व्यस्क आबादी को शीघ्रातिशीघ्र कोरोना टीकाकरण करने के लक्ष्य की ओर बढ़ रहे चिकित्सा विभाग द्वारा लगातार बम्पर वैक्सीनेशन कैम्प आयोजित किए जा रहे है। इसी क्रम में शनिवार को भी क्षेत्र में 76 जगहों पर कैम्प लगा कर 15 हजार वैक्सीन लगाने का लक्ष्य लिया गया है। ब्लॉक सीएमएचओ डाक्टर संतोष आर्य ने बताया कि श्रीडूंगरगढ़ सीएचसी, कालूबास यूपीएचसी पर कोविशील्ड, कोवैक्सीन की दोनो डोज उपलब्ध रहेगी एवं क्षेत्र के गांव मोमासर, आड़सर, सत्तासर, उदरासर, धीरदेसर पुरोहितान, जालबसर, धोलिया, लाखनसर, सूरजनसर, तोलियासर, धीरदेसर चोटियान, जेतासर, कितासर, कुंतासर, लिखमादेसर, शीतलनगर, ठुकरियासर, बिग्गा, अभयसिंहपुरा, अमृतवासी, बिग्गाबास रामसरा, हथाणा जोहड़, इंदपालसर गुंसाईसर, इंदपालसर हिरावतान, इंदपालसर सांखलान, जैसलसर, सातलेरां, रिड़ी, बाडेला, बरजांगसर, धनेरू, धर्मास, केऊ, कुनपालसर, मिंगसरिया, नोसरिया, ऊपनी, जाखासर नया, जाखासर पुराना, कल्याणसर नया, कल्याणसर पुराना, सोनियासर गोदारान, सोनियासर मिठिया, सोनियासर शिवदानसिंह, बापेऊ, सांवतसर, लिखमीसर दिखणादा, लिखमीसर उतरादा, राजेडू, दुलचासर, गोपालसर, देराजसर, सूडसर, टेऊ, बेनिसर, भोजास, दुसारण पंडरिकजी, दुसारण पीपासरिया, हेमासर, पुदंलसर, सालासर, शेरूणा, झंझेऊ, नारसीसर, समंदसर, बींझासर, गुंसाईसर बडा, लोढेरा, मणकरासर, डेलंवा में कोविशील्ड की प्रथम एवं द्वितीय दोनो डोज लगाई जाएगी। इसी प्रकार जोधासर, लालासर, लखासर, पूनरासर में कोवैक्सीन की दोनो डोज लगाई जाएगी।