May 20, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 अक्टूबर 2021। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे से 34 वर्षीय युवक के लापता होने के बाद परेशान परिजन उसे ढूंढ रहे है। श्रीडूंगरगढ़ थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि कस्बे के मुख्य बाजार का निवासी अतिश कुमार डागा शनिवार सुबह घर से दुकान जाने के लिए बाइक लेकर निकला था। काफी देर तक नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इस पर उसकी बाइक तो बाजार में मिल गई परन्तु युवक का कुछ पता नहीं चल सका है। ऐसे में परेशान अतिश के पिता माणकचंद डागा ने गुमशुदगी दर्ज करवाई है। हेड कांस्टेबल सेवाराम मामले की जांच कर रहें है। युवक को अंतिम बार एक टैक्सी में रतनगढ़-सरदारशहर तिराहे पर देखा गया था। युवक की तलाश में पुलिस के साथ साथ परिजन भी तलाश कर रहे है। गमशुदा होने के बाद से ही युवक का मोबाईल भी स्वीच आफ आ रहा है। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के पाठकों से भी अपील है कि वह भी अपने सम्पर्क में यह लिंक फारवर्ड कर अतिश की तलाश में अपनी भुमिका निभांए। किसी के पास भी अतिश की कोई सूचना हो तो वह श्रीडूंगरगढ़ पुलिस के हैडकांस्टेबल सेवाराम को या अतिश के परिजनों में मनोज डागा 9461021205 पर फोन कर सूचना दे सकते है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गुमशुदा युवक अतिश डागा।