May 21, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 अक्टूबर 2021। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के ऐतिहासिक स्थल वीर बिग्गाजी के दरबार में आज आईपीएस प्रीति चंद्रा पहुंची व क्षेत्र के लोकदेवता को धोक लगाई। आरएलपी नेता विवेक माचरा ने बताया कि प्रीति चन्द्रा के बिग्गाजी धाम पहुंचने पर मंदिर कमेटी की ओर से सरपंच जसवीर सारण ने उनका स्वागत किया। माचरा ने उन्हें वीर बिग्गाजी के बारे में जानकारी दी व मंदिर का क्षेत्र में महत्व बताया। इस दौरान क्षेत्र की नवचयनित आरएएस सपना सोनी, भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष पूनमचंद नैण, आरएलपी नेता विवेक माचरा, प्रियंका सोनी, मोहन पूनिया, जावेद अली, मनोज जाखड़, रामलाल जांगू, मैक्स सुथार साथ रहें। इस अवसर पर आईपीएस ने देश प्रथम के बारे में युवाओं से चर्चा भी की।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आईपीएस प्रीति चंद्रा का किया स्वागत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्रीति चंद्रा ने लगाई बिग्गा जी को धोक, लिया आशीर्वाद।