May 20, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 अक्टूबर 2021। कस्बे में एक टैक्सी में किसी व्यक्ति के जरूरी कागजात छूट गए है और टैक्सी चालक मालिक की तलाश कर रहा है। टैक्सी चालक बाबूलाल रैगर ने बताया कि घुमचक्कर से सवारियां लेकर वह बाजार आया व सभी सवारियां बाजार में उतार दी। बाद में उसने देखा कि कोई अज्ञात व्यक्ति अपना सामान टैक्सी में छोड़ गया है। सामान में जमीन के कोई जरूरी कागजात भी शामिल है। बाबूलाल ने कहा कि जिस व्यक्ति का सामान है वह 94600 17811 नम्बरों पर फोन करके सम्पर्क कर सकता है।